फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hamid bridge of Ghazipur, connecting UP with Bihar, closed again after 36 days

यूपी को बिहार से जोड़ने वाले गाजीपुर का हमीद सेतु 36 दिन बाद फिर बंद, दो ज्वाइंट्स में आई दरार   

Sun, 08 Nov 2020 10:19 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 08 Nov 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
Hamid bridge of Ghazipur, connecting UP with Bihar, closed again after 36 days
सेतु में पड़ी दरार। - फोटो : अमर उजाला।

ढाई माह की मरम्मत के बाद खुले हमीद सेतु को 36 दिन बाद फिर बंद करना पड़ा। ओवरलोड से रविवार को ज्वाइंट नंबर 12 एवं 10 में दरार आ गई है। डीएम एमपी सिंह के निर्देश पर दो पहिया को छोड़कर अन्य वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। सेतु की मरम्मत का काम नौ नवंबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। ऐसे में ट्रक, चार एवं तीन पहिया वाहनों को जमानिया-धरम्मरपुर होकर जाना पड़ेगा। लोगों को 40 किमी यात्रा कर जिला मुख्यालय आना पड़ेगा।

विज्ञापन


बिहार प्रांत को जोड़ने में गंगा पर बना 1100 मीटर लंबा हमीद सेतु महत्वपूर्ण भूमिका करीब 35 वर्षों से निभाता आ रहा है, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही से यह छह बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। 26 ज्वाइंटर, 12 पिलर और 52 रोलर बैरिंग का यह सेतु बीते सात जून को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


बीते तीन जुलाई को शुरू हुए मरम्मत कार्य के दौरान सभी ज्वाइंटर बदले गए और 22 रोलर बैरिंग लगाई गई। ढाई माह बाद बीते 31 सितंबर को काम पूरा हुआ और दो अक्तूबर से इसे सभी वाहनों के लिए खोल दिया गया। महज 36 दिनों बाद पर सेतु में फिर समस्या आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्षेत्रीय लोग इसके लिए परिवहन एवं खनन विभाग को पूरी तरह जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई की मांग करने लगे हैं।   एसपी डा. ओपी सिंह ने बताया कि पुल की मरम्मत होने तक दो पहिया वाहनों को छोड़कर सभी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इसको लेकर संबंधित प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। 

विभिन्न प्रांतों से होकर गुजरते हैं वाहन
सुहवल।  इस पुल से वाहन पड़ोसी राज्य बिहार के अलावा नेपाल और बलिया, आजमगढ़, मुंबई, मध्यप्रदेश, वाराणसी, प्रयागराज, दिल्ली, पंजाब, असोम, पश्चिम बंगाल, चंदौली, मऊ, गोरखपुर, महाराजगंज, अयोध्या, फैजाबाद, लखनऊ सहित अन्य विभिन्न जगहों के वाहनों का आवागमन होता है। पुल के बंद होने से अब इन वाहनों को सुदूर बिहार से होकर नौबतपुर होते हुए गतंव्य के लिए करीब ढाई सौ किमी की अधिक दूरी तय करनी होगी।
 

सेतु के ज्वाइंटरों में ओवरलोडिंग के कारण कुछ समस्या आई है। पुल के दोनों तरफ लोहे के हाइटगेज बैरियर लगाए जा रहे हैं। विभाग की तकनीकी टीम के रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। 
समर बहादुर सिंह, परियोजना निदेशक एनएचएआई वाराणसी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed