फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   hameed setu

रविवार की रातभर जाम में फंसे रहे वाहन

Mon, 05 Oct 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
hameed setu
मरम्मत के बाद हमीद सेतु खुला, वाहनों का दबाव बढ़ने से लगा जाम। - फोटो : GHAZIPUR
सुहवल। हमीद सेतु पुल को खुले अभी मुश्किल से तीन दिन हुए नहीं कि जाम की दुश्वारियां बढ़नी शुरू हो गई। रविवार की रात ऐसा जाम लगा कि सोमवार की भोर में जाकर समाप्त हो गया। रातभर वाहन जाम में फंसे व्यवस्था को कोसते रहे। जबकि जाम खुुलने पर भी बाइक और चार पहिया वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। ऐसे में मार्ग के किनारे रहने वाले लोगों के लिए उड़ती धूल परेशानी का सबब बनी रही। जर्जर हमीद सेतु को जिला प्रशासन की ओर से बीते सात जून को वाहनों के संचालन के लिए बंद कर दिया गया था। साथ कार्यदायी संस्था की ओर से मरम्मत कार्य शुरू किया गया। करीब चार माह तक पुल बंद रहने के दौरान दो पहिया वाहनों का संचालन तो था, लेकिन तीन एवं चार पहिया के अलावा ट्रकों के आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिए गए थे। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद जिला प्रशासन की ओर से बीते दो अक्टूबर को सभी वाहनों के संचालन पर छूट दे दी गई। इसके बाद तो जाम की ऐसी दुर्व्यवस्था शुरू हुई कि देर रात सुहवल पेट्रोल पंप तो मेदनीपुर से मलसा तक ट्रकों की लंबी कतार लग गई। वजह आगे निकलने की होड़ में वाहनों के बेतरतीब तरीके से खड़े कर देने से दोनों तरफ लंबी कतार लग गई। रविवार की रातभर लगे जाम को पुलिस ने मशक्कत के बाद सोमवार की सुबह खत्म कराया। लेकिन इसके बाद भी घंटों वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed