फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Halt in Siduna soon

सिधौना में हाल्ट स्टेशन जल्द

Fri, 25 Dec 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Fri, 25 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Halt in Siduna soon
वाराणसी-औड़िहार रेलखंड के बीच सिधौना में प्रस्तावित हाल्ट स्टेशन जल्द ही
विज्ञापन
मूर्त रूप लेने वाला है। गुरुवार को  पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान इसके संकेत दिए। उन्होंने  प्रस्तावित हाल्ट स्टेश्ान के लिए जायजा लिया।

 वाराणसी-आैड़िहार रेल लाइन के दोहरीकरण का निरीक्षण करने पहुंचे महाप्रबंधक ने प्लेटफार्म की व्यवस्थाओं का भी देख्ाा। प्लेटफार्म एक से जौनपुर के लिए यात्री ट्रेन के परिचालन से दूसरी ट्रेनों पर पड़ रहे प्रभाव को गंभीरता से लिया।

इसके लिए आपरेशन पैनल को अन्यत्र स्थापित करने तथा उत्तरी पश्चिमी सिरे पर नई लाइन का विस्तार कर यात्री शेड बनाने एवं जौनपुर के लिए सवारी गाड़ियों का परिचालन वहीं से करने को प्रस्तावित किया।

प्रतीक्षालय में लगे पंखों के स्थान और उनकी साइज में परिवर्तन करने के साथ सहायक अभियंता आनंद वर्द्धन एवं पीडब्लूआई संजय कुमार सेठ को खिड़कियों की डिजाईन में परिवर्तन करने का आदेश दिया। खिड़कियों पर पारदर्शी शीशे एवं ऊपर शेड लगाने को कहा।


 उन्होंने प्लेटफार्म संख्या तीन पर यात्री शेड के बिल्कुल बीच में लगे बिजली के खंभे को वहां से तत्काल हटाने के साथ ही उसके सहारे गए तार की जगह केबिल लगवाने का निर्देश दिया। महाप्रबंधक ने पश्चिमी-उत्तरी सिरे पर आपरेशन पैनल एवं खाली जमीन देखी।


जंक्शन के पानी एवं बरसात के पानी को रेल लाइनों के बीच से निकालने के लिए जलनिकासी के लिए बेहतर ड्रेन बनाने का निर्माण इकाई को निर्देश दिया। महाप्रबंधक ने स्थानीय समस्याओं के बाबत स्टेशन अधीक्षक राजनारायण से जानकारी ली।

 इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सतीश के कश्यप, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) एसएल वर्मा, प्रमुख अभियंता एचके सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक विजय सिंह, सीनियर डीईएन-तृतीय राकेश रंजन, मंडल वाणिज्य प्रबंधक एके सक्सेना थे


 साथ ही वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एसएन साहू, वरिषठ मंडल अभियंता (यांत्रिक) त्रिभुवन मिश्र, यातायात निरीक्षक (वाराणसी) अरुण कुमार सिंह, यातायात निरीक्षक (संरक्षा) आरके सिंह, सीनियर डीएसटी मुकुल अग्रवाल, रेलवे सुरक्षा बल के कमांडेंट आरके शर्मा, प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल एसके मिश्र, प्रभारी निरीक्षक जीआरपी रमेशचन्द्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed