फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hail in many rural areas with rain

बारिश के साथ कई ग्रामीण क्षेत्रों में पड़े ओले

Wed, 29 Apr 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Hail in many rural areas with rain
गाजीपुर। मंगलवार की देर शाम आई तेज आंधी-पानी के बीच कई ग्रामीण क्षेत्रों में ओले भी पड़े। आंधी से जहां कइयों से टीनशेड उड़ गए। वहीं कई पेड़ धराशाई हो गए। आंधी-बारिश से गेहूं, अन्य फसलों के साथ ही आम की फसल को भी नुकसान पहुंचा। बुधवार को भी कई बार धूप और बदली का सिलसिला चला, जिससे फिर से मौसम खराब होने की आशंका को लेकर किसान चिंतित रहे। पिछले कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ा का क्रम बना हुआ था। इसी क्रम में सोमवार को तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई थी। दोबारा मंगलवार की देर शाम आंधी के साथ तेज बारिश हुई। इस दौरान कई ग्रामीण क्षेत्रों में ओला भी पड़ा। बुधवार को भी कई बार धूप और बदली का सिलसिला चला जिससे फिर से मौसम बारिश होने की संभावना से किसान चिंतित रहे। वह आपस में बातें करते रहे कि यदि फिर से बारिश होगी तो और नुकसान सहना पड़ेगा। करीमुद्दीनपुर-दुबिहा: मंगलवार की देर शाम अचानक तेज आंधी और पानी ने किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया। इसके साथ ही कई लोगों के टीनशेड और छप्पर उड़ने के साथ ही कई पेड़ धराशाई हो गए। ओला गिरने से गेहूं की फसल के साथ ही प्याज, स ब्जियों और आम की फसलों का नुकसान हुआ। पातेपुर गावं निवासी मुन्ना कुशवाहा के घर का टीनसेड उडकर काफी दूर चला गया, जिससे पूरा परिवार बरसात में भिगता रहा। काटकर खलिहानों में रखी गई गेहूं की फसल भींगकर बर्बाद हो गई। असावर, नेवादा, जोगा मुसहिब, लौवाड़ीह, खरडिहा, देवरिया, मरगुपुर, सवितापुर, अमहट, बराचवर, कामूपुर, उतरा, गंधपा, पहराजपुर, लट्ठूडीह, पातेपुर, हरदासपुर, चकफतमा गांव में कई लोगों के टीनशेड हवां में उड़ गए। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार की रात में आई आंधी व पानी से गेहूं और आम की फसल को व्यापक क्षति पहुंची है। आंधी-पानी से गेहूं की फसल की कटाई-मड़ाई का काम बाधित हो गया। आम के टिकोरे टहनियों से टूटकर जमीन पर गिर गए। बार-बार मौसम खराब होने और बारिश होने से किसानों को निराशा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed