फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gyms will open from today, a wave of happiness among the youth

आज से खुलेंगे जिम, युवाओं में खुशी की लहर

Sun, 04 Jul 2021 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Gyms will open from today, a wave of happiness among the youth
मौधा। संक्रमण कम होने पर अब सोमवार से जिले में जिम भी खुल जाएंगे। प्रदेश सरकार ने इसे खोलने की अनुमति भी दे दी है। इसे लेकर युवाओं में खुशी है। अब वह जिम जाकर एक बार फिर से पसीना बहा सकेंगे।
विज्ञापन

संक्रमण से मई एवं जून में जिम और स्टेडियम पूरी तरह बंद रहे। इसकी वजह से व्यायाम करने वाले युवकों और फिटनेस के शौकीन लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ा है। इस व्यवसाय से जुड़े हुए तमाम युवाओं की रोजी रोटी पर भी गहरा असर पड़ा है। वर्ष भर से भी अधिक समय से बंद होने के कारण जिम संचालकों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ा है। हालांकि जिम संचालकों का कहना है कि सरकार की तरफ से जारी किए गए गाइड लाइन के अनुसार ही वह जिम का संचालन करेंगे। यहां तक कि युवाओं को थर्मल स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। मास्क एवं सैनेटाइजर की भी व्यवस्था रहेगी। साथ ही बीच-बीच में पूरे जिम को सैनिटाइज कराया जाएगा। पूरी तरह सतर्कता बरतते हुए जिम का संचालन होगा ताकि संक्रमण को कहीं से भी फैलने का मौका न मिल सके।
विज्ञापन

0000
गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन होगा। एक बैच की समाप्ति पर जिम को पूरी तरह सैनेटाइज करने के बाद ही दूसरा बैच शुरु होगा। -राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिम संचालक, सैदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
कोरोना के चलते लंबे समय से जिम बंद रहने के कारण आर्थिक संकट झेलना पड़ा है। ऐसे में सरकार द्वारा जिम खोले जाने के फैसले का स्वागत है। -शिवशंकर राजभर, जिम संचालक, ददरा
0000
जिम बंद रहने से मजबूरन घर में कसरत से ही काम चलाना पड़ा है। अब जिम खुलने के बाद एक बार फिर से फिटनेस पर ध्यान दिया जाएगा। -राम पांडेय, अनौनी
0000
जिम खोलने का आदेश देकर प्रदेश सरकार ने एक नेक काम किया है। इससे संचालकों की आय के साथ युवकों का स्टेमिना भी बढ़ेगा। - अतुल सिंह, ददरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed