फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gramprdhan thrashed the old tractor, death

ग्रामप्रधान ने वृद्ध को ट्रैक्टर से रौंदा, मौत

Tue, 14 Jul 2015 11:24 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 14 Jul 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Gramprdhan thrashed the old tractor, death
वर्षों से चल रही जमीन की रंजिश में ग्राम प्रधान ने वृद्ध किसान की ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या कर दी। आबादी के रूप में दर्ज करीब एक मंडा जमीन पर ग्राम प्रधान जुताई कर कब्जा कर रहा था। ऐसा करने से रोकने पर उसने वृद्ध पर ट्रैक्टर
विज्ञापन


 चढ़ा दिया। यह घटना बिरनो थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में मंगलवार की सुबह करीब पौने दस बजे हुई। घटना के बाद आरोपी ग्राम प्रधान ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। चार थानों
विज्ञापन


 की पुलिस पहुंची थी। मृतक के भतीजे ने ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज कराया है। जानकारी होते ही एसपी भी पहुंचे और लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपालपुर निवासी त्रिलोकी पांडेय (65) का वर्तमान प्रधान रामदुलार सिंह यादव से करीब एक मंडा जमीन को लेकर वर्षों से रंजिश चल रही थी।  विवादित भूमि आबादी के रूप में दर्ज है जिसकी बुधवार को पैमाइश होनी थी। ग्राम प्रधान का चालक

 मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर लेकर पहुंचा और खेत जोतने लगा। इसके बाद वह प्रधान के कहने पर विवादित भूमि पर जुताई करने पहुंचा, जिस पर त्रिलोकी पांडेय ने आपत्ति जताई। इसके बाद चालक ने विवादित खेत जोतने से मना कर

दिया और ट्रैक्टर खड़ा कर चला गया। चालक ने कुछ ही दूरी पर मौजूद ग्राम प्रधान को सारी बात बताई। आरोप है कि चालक के इनकार करने पर ग्राम प्रधान ने खुद ट्रैक्टर से विवादित भूमि की जुताई शुरू कर दी। त्रिलोकी पांडेय ने जब आपत्ति जताई। उनकी ग्राम प्रधान से कहासुनी भी हुई। त्रिलोकी ट्रैक्टर के सामने खड़े हो गए। आरोप है कि इसी दौरान

 ग्राम प्रधान ने ट्रैक्टर से त्रिलोकी को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्राम प्रधान ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। लोगों ने

घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बिरनो पुलिस के साथ अपर अधीक्षक ग्रामीण अनिल कुमार सिंह, दुल्लहपुर थाने की पुलिस और सीओ कासिमाबाद मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी भी पहुंचे।

उन्होंने मृतक के घर वालों से पूछताछ की। पुलिस ने शव और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। मृतक के भतीजे जयप्रकाश पांडेय का आरोप है कि विवादित भूमि की जुताई का विरोध करने पर ग्राम प्रधान ने अपने चार सहयोगियों के साथ


मिलकर उसके चाचा त्रिलोकी को ट्रैक्टर से रौंद दिया। इस मामले में भतीजे जयप्रकाश पांडेय ने ग्राम प्रधान रामदुलार यादव समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या के मामले में केस दर्ज कराया। इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष सुरेंद्र यादव

ने बताया कि ग्राम प्रधान समेत पांच के खिलाफ नामजद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले में प्रत्येक बिंदू पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed