{"_id":"ba4bbb8317e0ab825b65bb4b47aeaaf4","slug":"gram-pradhan-takes-oath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनी गांवों की सरकार, ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनी गांवों की सरकार, ली शपथ
अमर उजाला ब्यूरो गाजीपुर।
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
जिले के 16 विकास खंडों की 1237 ग्राम पंचायतों में से 825 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों और 15667 ग्राम पंचायत सदस्यों में 9760 को रविवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शेष ग्राम पंचायतों का गठन न होने के कारण वहां के प्रधान शपथ नहीं ले सके। सदस्यों का कोरम पूरा नही होने के कारण जिले में 412 गांवों में पंचायत का गठन ही नहीं हो पाया।
सदर ब्लाक पर आज एडीओ पंचायत ने नवनिर्वाचित प्रधानों को शपथ दिलाई गई। सैदपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय विकास खंड मुख्यालय पर ब्लाक खंड के 38 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को खंड विकास अधिकारी संजय पांडेय ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर निवर्तमान ब्लाक प्रमुख रमाशंकर सिंह, अजीत पाठक रामाशीष पांडेय, उपेंद्र सिंह मौजूद थे।
सुहवल में खंड विकास अधिकारी धनंजय सिंह ने 46 में 37 प्रधानों को शपथ दिलाई जबकि ग्राम पंचायतों का गठन न हो पाने के कारण क्षेत्र के 9 प्रधान ग्रहण नहीं कर पाए। समारोह में पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल राय ,ब्लाक प्रमुख ,वशिष्ठ कुशवाहा, उपेन्द्र कुमार शर्मा, एडीयो पंचायत लाल मोहन, रामनिवास राय, महेन्द्र उपाध्याय, बाचा सिंह, पप्पू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सादात ब्लाक मुख्यालय पर नवनिर्वाचित 88 ग्राम प्रधानों में से 60 ग्राम प्रधानों को बीडीओ रामअभिलाष ने ग्राम प्रधानों को और एडीओ पंचायत रामउदय यादव ने ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। 1104 ग्राम पंचायत सदस्यों में से 687 ग्राम पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। 28 ग्राम सभाओं के प्रधानों को पद और गोपनीयता की शपथ नहीं दिलाई गई।
मुहम्मदाबाद खंड विकास कार्यालय के सभागार में 89 में 70 नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को तहसीलदार उमेश चन्द्र निगम ने शपथ दिलाई। सदस्यों का कोरम नहीं पुरा होने के कारण 19 पंचायतों का गठन नहीं हो पाया। वहां के ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले सके। देवकली ब्लाक के 106 नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों माप्तत्र 62 ग्राम प्रधान ही शपथ ले सकें। 44 ग्राम प्रधान असंगठित सदस्यों के कारण शपथ नहीं ले सके। समारोह में वीडीओ राजाराम चौधरी, एडीओ पंचायत श्रीप्रकाश यादव, ब्लाक प्रमुख मोती पासी, राजेश चौबे, राजेश यादव, फेकन मास्टर, राममूरत यादव, परमारथ यादव, विजय यादव, विनोद यादव, सुरेश यादव, दिलीप गुप्ता, अशोक गुप्ता आदि मौजूद थे। बिरनो ब्लाक के नव निर्वाचित 56 ग्राम प्रधानों में से 46 प्रधानों को बीडीओ आशा देवी ने शपथ दिलाई। 10 प्रधान शपथ नहीं ले सके। सदस्यों को एडीओ पंचायत खटरू शेख ने शपथ दिलाई। इस मौके पर नवीन सिंह, विनोद श्रीवास्तव भूपेंद्र सिंह, अलोक पाण्डेय, रामराज कुशवाहा, रूपधारी राम, रामचंद्र यादव, रामप्रकाश जयप्रकाश यादव, जयप्रकाश पाण्डेय आदि थे।