{"_id":"61f8224204dead72250f2299","slug":"government-working-only-for-corporate-houses-ghazipur-news-vns636329432","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवल कॉरपोरेट घरानों के लिए काम कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवल कॉरपोरेट घरानों के लिए काम कर रही सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सरजू पांडेय पार्क में विश्वासघात दिवस मनाते हुए सोमवार को धरना दिया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने मोदी सरकार को किसान, मजदूर, युवा, छात्र एवं महिला विरोधी बताया। कहा कि वह केवल कॉरपोरेट घरानों के लिए काम कर रही है। वह सारे सार्वजनिक प्रतिष्ठानों का निजीकरण कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग के लोग त्रस्त हैं। महंगाई पर रोक लगाने में वह पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। इस अवसर पर नंदगंज चीनी मिल, सूती मिल चालू करने एवं पोस्ता की खेती करने की अनुमति देने की मांग की गई। धरना सभा में किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष जनार्दन राम, मंत्री अशोक मिश्र, नसीरुद्दीन अंसारी, मोती प्रधान, मनोज कुशवाहा, प्रमोद, कृषि भूमि मोर्चा के रामाश्रय यादव, डॉ. रामबदन सिंह, ईश्वरलाल, राजदेव यादव, घूरा यादव, तारकेश्वर यादव, रुद्रदत्त तिवारी, राम शुक्ला, शैलेंद्र आदि ने विचार व्यक्त किया। अंत में राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी के माध्यम से नौ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। अध्यक्षता लल्लन यादव एवं संचालन नसीरुद्दीन ने किया।