फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Government is qualitative improvement in education

शिक्षा में गुणात्मक सुधार कर रही सरकार

Thu, 14 Jan 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Thu, 14 Jan 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Government is qualitative improvement in education
प्रदेश सरकार माध्यमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने की दिशा में प्रयासरत है। बेटियों को शिक्षित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बालिका शिक्षा के लिए प्रदेश में पांच सौ विद्यालय खोले गए हैं। एक महिला के शिक्षित होने पर
विज्ञापन


परिवार, समाज और देश शिक्षित होगा और तरक्की होगी। ये बातेें माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव ने दिलदारनगर स्थित एसकेवीएम कालेज के वार्षिकोत्सव में बुधवार को कहीं। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के खेल मैदान और कक्ष भवन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्वजों का सपना शिक्षा का अलख जगाने का था और यही सोच कर उन्होंने विद्यालयों और विश्वविद्यालयों की स्थापना की थी। वे अमीर नहीं थे बल्कि निरंतर प्रयास और सहयोग से उन्होंने विद्यालय खोला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे लोगों ने राष्ट्र के निर्माण के लिए  शिक्षा को गति दिया। कहा कि पहले बेटियों को शिक्षा से दूर रखा जाता रहा जिसके चलते समाज को गति नहीं मिल सकी। बेटियां शिक्षित होंगी तभी देश तरक्की करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता

कर रहे पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा की शिक्षा के क्षेत्र में इस इलाके की पहचान रही है। यहां होनहारों की कमी नहीं है। कहा कि शिक्षा के विकास के लिए वह हरसंभव सहायता देंगे।


विद्यालय के प्रबंधक गुलाम मजहर खां ने दोनों मंत्रियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी डॉ प्रदीप सिंह, मंजूलता, मन्नू सिंह, रितेश सिंह, डॉ. विरेंद्र यादव, प्रेमचंद्र, गोपाल यादव,

रणजीत यादव, आसिफ खां, अहद खां, जमालुद्दीन खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed