फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Government high schools teachers did not get salary for two months

राजकीय हाई स्कूलों के शिक्षक दो महीने से वेतन के इंतजार में

Fri, 19 Nov 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Government high schools teachers did not get salary for two months
जिले में संचालित 16 राजकीय हाई स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। इससे वे आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना है कि नवंबर बीतने वाला है लेकिन अभी तक बजट आने और वेतन मिलने की कोई संभावना नहीं नजर आ रही है। सितंबर से वेतन बकाया है। बजट नहीं मिलने से सौ से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार भडाना ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर राजकीय शिक्षकों को वेतन देने के लिए शीघ्र बजट जारी करने की मांग की। दूसरी तरफ राजकीय इंटर कालेज के शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन नियमित रूप से मिल रहा है। इसके पीछे कारण यह है कि राजकीय इंटर कालेज के शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन का पूरा बजट राज्य सरकार जारी करती है। राजकीय हाई स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन केंद्र और राज्य सरकार दोनों के अंशदान से आवंटित बजट से दिया जाता है। दो माह से यह बजट आवंटित नहीं होने से इन शिक्षकों को वेतन नहीं मिल रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ओपी राय ने बताया कि बजट आते ही वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। बजट के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed