फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Government did work for all sections of the society

सरकार ने समाज के सभी वर्ग के लिए किया कार्य

Fri, 03 Jun 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Government did work for all sections of the society
अंत्योदय लक्ष्यों को लेकर लगातार आठ वर्षों से सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम कर रही भाजपा सरकार ने अतुलनीय उपलब्धि हासिल की है। यह बातें भाजपा के जिला कार्यालय पर रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम में बलिया के सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा, बेरोजगारों को आत्मनिर्भर करने तथा देश स्वस्थ और सुरक्षित रहे इसके लिए प्रधानमंत्री ने लगातार कार्य किया है और उसका परिणाम दिख रहा है। सरकार ने बिना किसी राजनैतिक विभेद के समाज के हर वर्ग के लिए कार्य किया है। सरकार जो कहती है वो करती है और वह दिखता है।
विज्ञापन

जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने कहा कि विगत आठ वर्षों में अटल लक्ष्यों को लेकर कार्य करने की प्रवृत्ति और पद्धति का आज परिणाम यह है कि भाजपा अपने कार्यों के बल पर जनता में विश्वास के साथ अपराजेय है। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश की जनता खुशहाल और समृद्ध हुई है। इस अवसर पर अशोक प्रजापति, अशोक कनौजिया, चांदनी देवी, चंदा देवी, अभय कुमार, चमेली देवी, सुरेश कश्यप, रमेश पासवान, सुदामा कनौजिया, सुनीता, सुमित्रा, लख्खी आदि सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केंद्र सरकार के आठ वर्षों के कार्यों से संबंधित पत्रक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में सरोज कुशवाहा, बृजेंद्र राय, ओमप्रकाश राय, अखिलेश सिंह, प्रवीण सिंह, सोशल कार्तिक गुप्ता, आलोक शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता, श्यामराज तिवारी, संकठा मिश्रा और अजीत सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा एवं आभार जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed