फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Government auctioning everything in the hands of capitalists

पूंजीपतियों के हाथों सब नीलाम कर रही सरकार

Mon, 01 Aug 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Government auctioning everything in the hands of capitalists
अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन, भारतीय खेत मजदूर यूनियन, अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा, कृषि श्रमिक यूनियन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर विभिन्न सवालों को लेकर कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित सभा में अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष नंदकिशोर बिंद ने कहा कि सरकार ने श्रम कानूनों को रद्द कर फोर कोड बिल लागू कर मजदूरों के अधिकारों पर चौतरफा हमला बोल दिया है। जल, जंगल, जमीन सब पूंजीपतियों के हाथों नीलाम कर रही है। सभा में खेत मजदूर यूनियन के जिला मंत्री रामअवध ने प्रदेश में भूमि सुधार कानून को सख्ती से लागू करने की मांग की। विरेंद्र ने दलितों पर हो रहे अत्याचारों पर रोक लगाने, निजी क्षेत्र में आरक्षण को लागू कर बैकलाग में खाली पड़े सभी पदों को तत्काल भरने तथा सभी खेत मजदूर परिवारों को घरेलू उपयोग के लिए मुफ्त बिजली देने की मांग उठाई। अंत में राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र नायब तहसीलदार को सौंपा। धरना सभा में योगेंद्र भारती, राजेश वनवासी, विजयी वनवासी, दिनेश, ईश्वरलाल, रामबदन सिंह, राम शुक्ला, योगेंद्र यादव, अवधनारायण, बेचू वनवासी, मंजू गोंड, सरोज यादव, विजय बहादुर सिंह, अमेरिका यादव ने विचार व्यक्त किया। संचालन नंदकिशोर बिंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed