{"_id":"616af9b5e48ae12af857b6c5","slug":"goods-train-wheels-derailed-near-fullanpur-crossing-trains-affected-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: फुल्लनपुर क्रॉसिंग के पास पटरी से उतरे मालगाड़ी के पहिए, ट्रेनें हुईं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: फुल्लनपुर क्रॉसिंग के पास पटरी से उतरे मालगाड़ी के पहिए, ट्रेनें हुईं प्रभावित
Sat, 16 Oct 2021 09:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 16 Oct 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन के उतरे पहिए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर से वाराणसी की ओर जा रही मालगाड़ी के दो पहिए शनिवार की शाम करीब पौने सात बजे फुल्लनपुर क्रॉसिंग के पास पटरी से उतर गए। इसके चलते क्रॉसिंग पर जाम लग गया। गेटमैन ने मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पर पहुंचे रेल अधिकारी मालगाड़ी को हटवाने में जुटे थे।
विज्ञापन
शाम को एक मालगाड़ी गाजीपुर से वाराणसी की तरफ जा रही थी। सिटी रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित फुल्लनपुर क्रॉसिंग के पास पहुंची थी, तभी शाम छह बजकर चालीस मिनट पर उसके दो पहिए पटरी से उतर गए। इसकी जानकारी जैसे ही गेटमैन को हुई, उसने सूचना स्टेशन मास्टर को दी।
विज्ञापन
क्रॉसिंग के पास मालगाड़ी खड़ी हो जाने से दोनों तरफ जाम लग गया। सूचना मिलते ही रेलवे के तकनीकी अधिकारी पहुंच गए और इंजन लगाकर मालगाड़ी को पटरी से हटाने का प्रयास शुरू कर दिया। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जल्द यातायात सुचारू कर दिया जाएगा। 5170 दिल्ली-छपरा एवं 2234 आनंद विहार एक्सप्रेस दो घंटे प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन