फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Goods reduced to ashes after fire breaks out on the roof.

Ghazipur News: छत पर आग लगने से सामान जलकर राख

Sun, 28 Jun 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Goods reduced to ashes after fire breaks out on the roof.
नंदगंज के पारस गली के पास मकान में लगी आग से निकलता धुआं। संवाद
नंदगंज। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित पारस गली के एक मकान के छत पर शनिवार को 11 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

बाजार के पारस गली निवासी माधुरी देवी ने बताया कि मकान के ऊपरी तल से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने परिवार के सदस्यों को सूचना दी। उस समय परिवार के लोग मकान के निचले हिस्से में मौजूद थे।
विज्ञापन

देखते ही देखते आग ने छत पर रखे सामान को चपेट में ले लिया। पुलिस पहुंची और आग बुझाने में लोगों के साथ जुट गई। आग से छत के कमरे में रखा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed