फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Godkr young man with a knife killed, the bodies thrown on track

चाकू से गोदकर युवक की हत्या, शव ट्रैक पर फेंका

Fri, 08 May 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 08 May 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
 Godkr young man with a knife killed, the bodies thrown on track
सोनवल गांव निवासी विशाल सिंह (18) की गुरुवार की रात चाकू से गोदकर हत्या कर शव सोनवल हाल्ट रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने युवक का शव देखा। घटना से नाराज ग्रामीणों ने हमलावरों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर सुहवल-ढढ़नी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

 मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन पर दो घंटा बाद जाम समाप्त हुुआ। इसके बाद ही पुलिस शव को कब्जे में ले पाई। मृतक के दादा पूर्व प्रधान गुप्तेश्वर सिंह ने चार नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सोनवल गांव निवासी लालबहादुर सिंह की पुत्री नेहा की बारात करंडा के परमेठ गांव से गुरुवार की शाम आई थी। पड़ोस की शादी में स्व. आनंद सिंह का पुत्र विशाल सिंह उर्फ गोलू (18) भी गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 समारोेह में शामिल लोगों की माने तो गोलू लोगों को खाना परोसने में लगा था। इसी बीच रात करीब साढ़े 8 बजे उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह बगैर बताए ही चला गया।

देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने ये सोचकर तसल्ली कर ली कि शादी में गया है, हो सकता है कि सुबह घर लौटे।

शुक्रवार की भोर में गांव के लोग जब सिवान की तरफ जा रहे थे तो हाल्ट के पास रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का क्षत-विक्षत शव देखा। घटना की खबर मिलते ही मौके पर दर्जनों लोगों की भीड़ जुट गई।

 घटना की जानकारी पाकर गोलू के घरवाले भी मौके पर पहुंचे। जैसे ही उनकी नजर शव पर पड़ी चीख-पुकार मच गई।

गोलू के शरीर पर चाकू से वार के करीब एक दर्जन निशान थे। गुस्साए ग्रामीणों ने शव सुहवल-ढढ़नी मार्ग पर रखकर हत्यारों की गिरफ्तारी तथा मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया।

जाम की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को समझाने में जुट गई। लेकिन ग्रामीण अड़े रहे। इसके बाद एसडीएम जमानिया कैलाश सिंह, सीओ, एसपी ग्रामीण अनिल सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर दो घंटे बाद जाम समाप्त कराया।


 इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में मृतक के दादा ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने मौका मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल नमूना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed