फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Girl transplanting paddy died due to lightning

Ghazipur News: बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रही युवती की मौत

Sat, 15 Jul 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Girl transplanting paddy died due to lightning
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर तेज बारिश के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से धान की रोपाई कर रही युवती की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नारायणपुर गांव निवासी कोटेदार रामानंद राम के खेत में धान की रोपाई चल रही थी। करीब छह महिला मजदूर धान की रोपाई कर रहीं थीं। इसी दौरान तेज बारिश के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से गुड़िया (20) धान की खेत में गिर पड़ी। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

आस-पास के लोगों की मदद से परिजन उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही प्रधान प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना के बाद पिता रामचंद्र बनवासी, मां गीता बनवासी सहित परिवार के सदस्यों के रोने- बिलखने से चीख- पुकार मच गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed