फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Girl dies due to drowning in water filled tank

पानी भरे टैंक में डूबने से बालिका की मौत

Mon, 27 Dec 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Girl dies due to drowning in water filled tank
थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा के दक्षिण मुहल्ला स्थित मस्जिद के पास रविवार देर शाम एक नव निर्मित पानी भरे टैंक में डूबकर बालिका की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से मातम पसर गया। सोमवार को पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने शव को कब्रिस्तान में दफनवा दिया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी मोहसिना (8) शाम में घर के बाहर खेल रही थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं आई तो परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका से उसकी तलाश करने लगे। धीरे-धीरे इसकी जानकारी कस्बा के लोगों को होने वह भी परिजनों के साथ बालिका की तलाश में जुट गए। तब-तक ग्रामीणों की नजर दक्षिण मुहल्ला स्थित मस्जिद के पास पानी भरे नव निर्मित टैंक में एक उतराए हुए शव पड़ी। तब- तक परिजन वहां पहुंच गए और ग्रामीणों के साथ मिलकर बालिका को पानी से बाहर निकाला। शव घर पहुंचते ही महिलाओं के रोने-बिलखने से मातम पसर गया। लोगों की भीड़ मृतक के दरवाजे पर लग गई। लोग बिलख रहे परिजनों को सात्वंना देकर शांत कराने में जुटे रहे। इधर दूसरे दिन लोगों की मदद से परिजनों ने शव को कब्रिस्तान में दफनवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed