फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   girl child dies, 4 injured

कच्ची दीवार गिरने से बच्ची की मौत, चार घायल

Tue, 13 Sep 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 13 Sep 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के दौलताबाद गांव में रविवार की रात कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर एक मासूम की मौत हो गई जबकि परिवार के चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मऊ ले जाया गया। मलबे में दबने से छह बकरियों की भी मौत हो गई। दौलताबाद निवासी अनिरूद्ध राम का परिवार रोज की तरह रात में भी खाना खाने के बाद मिट्टी की दिवाल के ऊपर पड़े छप्पर में सो गया। इसी बीच रात को करीब पौने बारह बजे पूरे दिन हुई बारिश के कारण मिट्टी की दीवार भरभरा कर गिर गई और उसके मलबे में पूरा परिवार दब गया। उनकी चीख-पुकार सुनकर पास-पड़ोस के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। सभी को बाहर निकालने पर लोगों को इस बात की जानकारी हुई कि मधु (7) की मृत्यु हो गई है और अंदर बधी छह बकरियों की भी दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि हादसे में मृतक बच्ची के पिता अनिरूद्ध राम (35), उनकी पत्नी प्रमिला (30) पुत्र शुभम (10) एवं आशीष (4) घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार के लिए मऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल केके मिश्रा, पूर्व ग्राम प्रधान सुशील उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव, विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी आदि मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणो ने अथक प्रयास कर मलवा साफ कर उसमें से मृत बकरियों एवं सामान को बाहर निकाला। अनिरूद्ध राम का परिवार काफी गरीब है। वह मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। एक ही कच्चे कमरे मे पूरा परिवार अपने मवेशियों के साथ रहता है। विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed