{"_id":"610292875847bd6a8b22c3c2","slug":"girl-child-died-hit-by-bolero-car-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: सड़क किनारे खड़ी बच्ची को बेकाबू बोलेरो ने रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: सड़क किनारे खड़ी बच्ची को बेकाबू बोलेरो ने रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Thu, 29 Jul 2021 05:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 29 Jul 2021 05:30 PM IST
सार
जमानिया कोतवाली के मंझरिया गांव निवासी बच्ची (10) मां के साथ बहलोलपुर स्थित ननिहाल दो दिन पहले आई थी। जहां एक बेकाबू बोलेरो ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर के बाद बोलेरो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर जिले के सुहवल थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव के पास गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे अनियंत्रित बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी एक बच्ची को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर जमानिया-सैय्यदराजा मार्ग जाम कर दिया। साथ ही आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने एवं स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस लोगों को समझाने-बुझाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
जमानिया कोतवाली के मंझरिया गांव निवासी पायल यादव(10) मां शोभा के साथ बहलोलपुर स्थित ननिहाल दो दिन पहले आई थी। दोपहर करीब 2:30 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो गाजीपुर की ओर जा रही थी। कार बच्ची को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बोलेरो सहित चालक को धर-दबोचा।
विज्ञापन
इधर आक्रोशित ग्रामीणों ने शव जमानिया-सैय्यदराजा मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया और मुआवजे के साथ स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही जमानिया सीओ हितेंद्र कृष्ण के नेतृत्व में विभिन्न थानों की पुलिस पहुंच गई और ग्रामीणों को समझाने में जुटी रही, लेकिन अब तक बात नहीं बन सकी है। इस संबंध में सीओ हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि चालक को गिरफ्तार करने के साथ बोलेरो को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन