फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur to Mumbai Summer Special

गाजीपुर से मुंबई के लिए समर स्पेशल

Wed, 04 May 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 04 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur to Mumbai Summer Special
ट्रेन - फोटो : ‌File Photo
गाजीपुर सिटी से दिल्ली के आनंद विहार तक चलने वाली सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस के बाद अब मुंबई के लिए भी सीधी ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है। लोकमान्य टर्मिनस तक के लिए समर स्पेशन ट्रेन की शुरुआत पांच मई से हो रही है। यह गाड़ी हफ्ते में दो दिन चलेगी।  
विज्ञापन


 मुंबई तक समर स्पेशल ट्रेन की भी शुरूआत गुरुवार से हो रही है।  गाड़ी संख्या 01071 और 01070 गाजीपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस समर एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिनों तक चलाई जाएगी। लोकमान्य टर्मिनस से यह ट्रेन सिटी रेलवे स्टेशन के लिए 5 एवं 8 मई तथा गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए छह और नौ मई को रवाना होगी। इसके संचालन से अब जिले के लोगों को काफी सुविधा होगी। वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि सिटी रेलवे स्टेशन से और भी ट्रेनें संचालित की जाएंगी। फिलहाल गर्मियों में मुंबई से आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल ट्रेन शुरू की जा रही है.
विज्ञापन


 मुख्य सतर्कता अधिकारी पीएन राय 5 मई को सिटी रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्यो का निरीक्षण करेंगे। साथ ही आरक्षण काउंटर सहित जरूरी अभिलेखों की भी जांच करने का काम करेंगे। विभागीय सूत्रों के अनुसार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की कवायद रेलवे की ओर से शुरू कर दी गई है। इसी सिलसिले में मुख्य सतर्कता अधिकारी की ओर से निरीक्षण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed