फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

मौत : जांच करने कोतवाली पहुंची सीबीसीआईडी की टीम

Wed, 04 Dec 2019 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
ghazipur news
जमानिया। थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी रमेश उर्फ गुड्डू पांडेय के 23 वर्षीय पुत्र सत्यम पांडेय की ट्रेन की जद में आने से मौत के मामले में सीबीसीआईडी की जांच में बुधवार को एडिशनल एसपी के नेतृत्व में जांच टीम कोतवाली पहुंची। टीम ने ग्रामीणों सहित कई लोगों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

11 अगस्त 2018 के दिन मोहम्मदपुर गांव निवासी सत्यम पांडेय को पुलिस एक युवती के साथ छेड़छाड़ के आरोप में कोतवाली लाई थी। पूरी रात कोतवाली में रखने के बाद उसे सुबह छोड़ दिया गया था। कोतवाली से आटो से वापस अपने चाचा अवधेश उपाध्याय के साथ सत्यम घर जा रहा था। इसी दौरान दरौली गांव के पास स्थित रेलवे फाटक बंद था। इस कारण से आटो खड़ा हो गया था। इस बीच सत्यम ने मौका देख आटो से कूद गया था और भागने लगा था। ट्रेन की आवाज सुनकर सत्यम डाउन लाइन से अप रेलवे लाइन पर चला गया था। इसी दौरान अज्ञात ट्रेन की जद में आने से उसकी मौत हो गई थी। इस पर युवक की मां ने तत्कालीन कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी के विरुद्ध सीबीसीआईडी जांच की मांग की थी जिस पर एडिशनल एसपी लल्लन प्रसाद यादव के नेतृत्व में टीम बुधवार को स्थानीय कोतवाली पहुंची। सीबीसीआईडी की टीम ने एक-एक कर वारदात से संबंधित सभी का बयान दर्ज किया। इस संबंध में एडिशनल एसपी लल्लन प्रसाद यादव ने बताया कि सभी पक्षों का बयान दर्ज किया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आलाधिकारी को सौंपी जाएगी। मृतक सत्यम की मां के प्रार्थना पत्र पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed