फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur News Car hits divider after crushing scooter rider one dead other critical condition

Ghazipur News : स्कूटी सवार को कुचलने के बाद डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, एक की माैत; दूसरे की हालत गंभीर

Wed, 08 Jan 2025 10:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 08 Jan 2025 10:10 PM IST
सार

Ghazipur News : हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर कासिमाबाद कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। इससे पहले ही ग्रामीणों ने कार चालक और स्कूटी सवार को अस्पताल भेज दिया था। यहां पर डाॅक्टरों ने गैस एजेंसी चालक को मृत घोषित कर दिया, स्कूटी वही चला रहा था। वहीं, कार चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Ghazipur News Car hits divider after crushing scooter rider one dead other critical condition
गैस एजेंसी संचालक की माैत के बाद बिलखता परिवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के कासिमाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीन पुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस लेन पर बुधवार की रात स्कूटी से घर जा रहे गैस एजेंसी संचालक को तेज रफ्तार से आ रही कार ने टक्कर मार दिया। इससे दोनों गंभीर रुप से घायलों हो गए।

विज्ञापन




ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने गैस एजेंसी संचालक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कार चालक की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव निवासी केशव यादव के बड़े पुत्र राम निवास यादव (36) वर्ष की सोनबरसा गांव में गैस एजेंसी है। बुधवार की रात गैस एजेंसी बंद कर स्कूटी से अकेले घर जा रहा था। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस लेन पर पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनिवास यादव के सिर सहित पूरे शरीर में गंभीर चोट आ गई। दूसरी तरफ कार डिवाइडर के पत्थर से टकराने से कार चालक अरविंद राम (35) निवासी बठना भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।


यहां पर रामनिवास यादव को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिए। जबकि अरविंद राम को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार चालक भी गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed