{"_id":"5e9aed0f8ebc3e77b31a59af","slug":"ghazipur-mother-went-to-school-to-cook-daughter-died-by-hanging-herself","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: मां स्कूल में गई थी खाना बनाने, बेटी ने फांसी के फंदे पर लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: मां स्कूल में गई थी खाना बनाने, बेटी ने फांसी के फंदे पर लटककर दी जान
Sat, 18 Apr 2020 05:39 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 18 Apr 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद रोती-बिलखती मां
- फोटो : a
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सोनबरसा स्थित सहाबलपुर रोड निवासी कक्षा दस की छात्रा खुशी (15) ने शनिवार को घर के अंदर फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली। बाद में जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के पूर्वी छोर पर सहाबलपुर रोड एक मकान में रीता देवी अपने बच्चों सहित रहती हैं। शनिवार की सुबह रीता देवी प्राथमिक विद्यालय सुकहा में कम्युनिटी किचन में खाना बनाने के लिए गई थी। रीता उसी विद्यालय में रसोईया के पद पर तैनात हैं। सुबह करीब दस बजे सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे।
विज्ञापन
रीता देवी की सबसे बड़ी बेटी खुशी घर में अकेली ही थी। इसी बीच उसने छज्जे की पाइप में रस्सी बांधकर तथा गले में फंदा डालकर सुसाइड कर लिया। थोड़ी देर बाद जब उसके भाई और बहन घर पहुंचे तो वहां का हाल देख कर सन्न रह गए।
विज्ञापन
उन्होंने तत्काल अपनी मां को बुलाया। बाद में पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर कुछ लोग पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे मामले की जांच की जाएगी।