{"_id":"5de69f1e8ebc3e54846b6a1e","slug":"ghazipur-ghazipur-news-vns497809393","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोहारी कार्यक्रम देख मुग्ध हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोहारी कार्यक्रम देख मुग्ध हुए लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शहर के रौजा स्थित रामदूत इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार की शाम वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जंगीपुर के विधायक डा. विरेंद्र यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में आगे कुछ अच्छा करने की ललक पैदा होती है। बच्चे कुछ नया करने की सोचते हैं। उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। स्कूल के बच्चों ने नारी सशक्तिकरण, पेड़ बचाओ, पर्यावरण जागरूकता आदि को एकल एवं समूह नृत्य एवं संगीत के माध्यम से लोगों के बीच प्रस्तुत किया। स्कूल के संस्थापक रामसूरत सिंह यादव और प्रबंधक सुरेंद्र यादव ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह, शाल और बुके देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल के एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा, चंद्रशेखर सिंह, शरद अग्रवाल, अमित सिंह, अजय यादव, हर्षवर्द्धन सिंह, अमर सिंह, पारस कुशवाहा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्वेता मिश्रा एवं स्कूल के बच्चों नेहा यादव एवं सुधांशु ने संयुक्त रूप से किया। अंत में प्रधानाचार्य आशीष प्रधान ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।