फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur: 15 dead bodies found in Chochakpur, cremated

गाजीपुर ः चोचकपुर में मिले 15 शव, कराया अंतिम संस्कार

Fri, 14 May 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur: 15 dead bodies found in Chochakpur, cremated
करंडा (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के चोचकपुर शवदाह स्थल के पास बृहस्पतिवार शाम को 15 शव दिखने से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आठ शवों को बाहर निकलवाया। जबकि सात शव गंगा की तेज धारा मेें बह गए। बृहस्पतिवार देर शाम गांव के कुछ लोग अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर घाट पर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर गंगा में किनारे उतराए शवों पर पड़ी। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। बाद में पुलिस ने मजदूरों की मदद से आठ शवों को तो बाहर निकलवा लिया, लेकिन सात शव अधिक गहरे पानी में होने के कारण गंगा की धारा में बह गए। पुलिस ने चार शवों का बृहस्पतिवार और चार का अंतिम संस्कार शुक्रवार को कराया।
विज्ञापन

इधर दूसरे दिन शवदाह स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष एवं राजस्व विभाग की टीम ने लोगों से शवों का जलप्रवाह न करने की अपील की। कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोग पैसा न होने पर जिला एवं पुलिस प्रशासन को सूचना दे सकते हैं, जिससे शव का अंतिम संस्कार कराया जा सके। इधर ग्रामीणों द्वारा जलप्रवाह का आरोप लगाने पर थानाध्यक्ष ने दो पुलिस कर्मियों की शवदाह स्थल पर तैनाती कर दी। इस संबंध में करंडा थानाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने बताया कि मिले शवों का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। जलप्रवाह न हो, इसके लिए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed