फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   General public suffering due to rising inflation

बढ़ती महंगाई से आम जनता त्रस्त

Fri, 24 Dec 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
General public suffering due to rising inflation
भाकपा माले की किसान मजदूर संदेश यात्रा शुक्रवार को स्थानीय कस्बा से फुल्ली, दरौली, तियरी, सैदपुर, बैरहिया, संदल, अमेदा, दरबेपुर, अनौनी बाजार तक गई। जमानिया कस्बा, फुल्ली, दरौली चट्टी पर नुक्कड़ सभा हुई। इस दौरान केंद्रीय कमेटी के सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि भाजपा नहीं चाहती है कि महंगाई, रोजगार, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसे सवाल राजनीति के केंद्रीय सवाल बने। महंगाई से जनता त्रस्त है।
विज्ञापन

कहा कि किसानों, मजदूरों, बेरोजगार युवाओं के सवालों को दरकिनार करके प्रदेश सरकार चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है। इसलिए काशी-मथुरा के बहाने नफरत का माहौल बनाना चाहती है लेकिन प्रदेश की इंसाफ पसंद जनता इनके सांप्रदायिक मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि किसान अपना धान लेकर घूम रहा है और खरीद नहीं हो रही है। डीएपी एवं यूरिया की किल्लत के चलते उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई से आम जनता त्रस्त है। सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकाम है। इस अवसर पर जिला सचिव रामप्यारे राम, मुराली वनवासी, लालू बिंद, बुच्चीलाल, पाचरतन कुशवाहा, रामनगीना पासी, बृजेश कुमार ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed