{"_id":"5e16232f8ebc3e87dc406f98","slug":"gazipur-news-ghazipur-news-vns503976273","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी रोमियो ने सेना के जवान की भटकी पत्नी को परिजनों से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी रोमियो ने सेना के जवान की भटकी पत्नी को परिजनों से मिलाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुहवल। दो माह से इधर-उधर भटक रही सीआरपीएफ के जवान की पत्नी मंगलवार की देर रात थाना क्षेत्र के मेदीपुर तिराहा के पास मिली। गश्त के दौरान उस पर नजर पड़ते ही एंटी रोमियो टीम विवाहिता के पास पहुंची और उसे थाने ले आई। पूछताछ के बाद परिवार के लोगों को इसकी सूचना दी गई। परिजनों के पहुंचने पर लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस ने विवाहिता को परिजनों को सौंप दिया।
एंटी रोमियो टीम के प्रभारी एवं उपनिरीक्षक बलवंत यादव, त्योति पांडेय, सिकंदर पाल और प्रभारी निरीक्षक मंगलवार की रात गश्त पर थे। इस बीच करीब 12 बजे मेदनीपुर तिराहा के पास एक महिला को देखा। महिला आरक्षी के साथ उक्त महिला को थाने लाया गया। पूछताछ में विवाहिता ने अपना नाम मऊ जिले के सरायखंलसी थाना के कहिनाौर गांव निवासी सीमा देवी पत्नी संजय पासवान और बताया। उसने बताया कि उसका मायका नंदगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर देवकली के बरेठी में है। इसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने विवाहिता के भाई सतीश से संपर्क करते हुए बहने से भटकते हुए मिलने की जानकारी। इस पर भाई थाना पहुंचा। पुलिस की पूछताछ में विवाहिता ने बताया कि मेरे पति झारखंड में सीआरपीएफ में तैनात है। मेरी तीन पुत्री एवं दो पुत्र है। करीब दो माह पहले तबियत खराब होने पर मेरे भाई का निधन हो गया था। इसकी जानकारी होने पर मैं अकेले अपने मायके भाई के श्राद्ध में शामिल होने के लिए चली आई थी। इसके उपरांत वह पुन: मायके से अकेले ससुराल के लिए निकल गई। भटकते हुए इधर-उधर भटकती रही। लोगों से पूछताछ करते हुए ट्रेन से 12 दिन पहले झारखंड अपने पति के यहां पहुंच गई। छुट्टी न मिलने से पति संजय पासवान ने 10 दिन पहले टिकट कटा मुझे गाजीपुर के लिए ट्रेन पर बैठा दिया। दिलदारनगर उतर गई। वहां से एक वाहन से वाहन से मेदिनीपुर तिराहा पर पहुंच गई। इसस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि सूचना पर विवाहिता के भाई सतीश पासवान और उसका पति थाना आए। लिखा-पढ़ी के बाद विवाहिता को उन्हें सौंप दिया गया।
...