{"_id":"5de5577e8ebc3e54936d5109","slug":"gazipur-ghazipur-news-vns497518194","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण जाम में ठहरी रही रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण जाम में ठहरी रही रफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। गाजीपुर-मऊ मार्ग पर पुराने एआरटीओ आफिस के पास सोमवार की शाम एक ट्रक के खराब होने से मार्ग आवागमन प्रभावित हो गया। कुछ ही देर में गाजीपुर-मऊ, जमानिया और अंधऊ बाईपास मार्ग पर वाहनों की लाइन लग गई। देर शाम सात बजे तक लोग जाम में झूसते हुए आवगामन सुचारू होने का इंतजार करते रहे।
गाजीपुर-मऊ मार्ग की हालत खस्ताहाल हो गई है। सड़कों की गड्ढों की वजह से आएदिन वाहन खराब होकर मार्ग पर खड़े हो जा रहे हैं, जिससे अन्य आवागमन करने वालों की रफ्तार रुक रही है। इसी क्रम में सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे इस मार्ग पर जाम का झाम शुरु हो गया। देखते ही देखते जमानिया मोड़ से लेकर अंधऊ के साथ ही जमानिया और अंधऊ बाइपास मार्ग पर सैकड़ों वाहनों की लाइन लग गई। जाम में फंसे लोगों ने जब जाम का कारण जानना चाहा तो पता चला कि पुराने एआरटीओ दफ्तर के पास सड़क के बीचोबीच एक ट्रक खराब हो गया है। जाम का आलम यह था कि वाहनों की कौन कहे, पैदल निकलने वालों को भी एक बार सोचना पड़ रहा था। जाम में जो लोग सबसे पीछे थे और उनके सामने दूसरे मार्गों से जाने का विकल्प था, वह वाहन घुमाकर रवाना होते रहे, लेकिन जिनके लिए सिर्फ मार्ग साधन था, वह परेशानियों के बीच अब-तब आवागमन सुचारू होने का इंतजार करते रहे। देर शाम सात बजे तक जाम समाप्त नहीं हो सका था और लोग परेशान रहे।