फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   GAZIPUR

प्रयोग लायक नहीं हैं डिहवां ग्राम पंचायत के शौचालय

Mon, 02 Dec 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
GAZIPUR
कासिमाबाद। गांवों में बने शौचालय लापरवाही के कारण प्रयोग की स्थिति में नहीं है । इसका उदाहरण कासिमाबाद विकासखंड के डिहंवा ग्राम पंचायत में दिखाई दे रहा है। चारों तरफ घास उगी है और दरवाजे टूटे हुए है। आज भी गांव की अधिकतर महिलाओं को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है। इस समय जिले के आला अधिकारी घूम कर शौचालयों की स्थलीय जांच कर रहे है। ग्रामीणों ने इधर के गांवों की तरफ भी उनका ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन

कासिमाबाद विकासखंड की डिहंवा ग्राम पंचायत में लगभग 219 शौचालय बनाने का लक्ष्य निर्धारित है । इस ग्राम पंचायत में अब तक लगभग 150 शौचालय पूर्ण किए गए हैं । जो शौचालय बनाए गए हैं उनमें अधिकांश की स्थिति रखरखाव और प्रयोग न करने के कारण काफी खराब दिखाई दे रही है । गांव के दुर्गा मंदिर एवं अंबेडकर पार्क पर सार्वजनिक रूप से बनाए गए शौचालय ग्राम प्रधान और सफाई कर्मियों की लापरवाही के कारण पूरी तरह से घास से पटा हुआ है। एक शौचालय का दरवाजा टूटा हुआ है। केंद्र और प्रदेश की सरकारें शौच मुक्त गांवों को करने के लिए रात दिन एक कर के लक्ष्य की पूर्ति में लगी हुई है । दूसरी तरफ ग्राम पंचायत के अधिकारियों एवं प्रधान की लापरवाही से अधिकांश गांव में स्थिति डिहंवा ग्राम जैसी ही है । गांव के ऋषिकेश उपाध्याय, पूजन गुप्ता, जितेंद्र कुमार, मुन्ना राजभर, श्याम नारायण राम, रामवृक्ष राम, सुवचन राम, राम नगीना राम आदि लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करा कर शौचालयों की स्थिति को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed