फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   GAZIPUR

परीक्षा केंद्र दूर बनाए जाने से नाराज छात्राओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 02 Dec 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
GAZIPUR
मरदह। श्री अंबिका यादव इंटर कालेज के बोर्ड परीक्षा का केंद्र विद्यालय से 40 किलोमीटर दूर पाली स्थित विद्यालय पर बना दिया गया है। इससे नाराज छात्राओं ने मंगलवार को विद्यालय के मुख्य गेट पर जम कर नारेबाजी की तथा प्रदर्शन किया। बाद में छात्राओं ने प्रबंधक के माध्यम से डीएम और डीआईओएस को पत्र भेजकर पूछा कि हुजूर मेरी खता बता तो दीजिए कि 40 किलोमीटर दूर हम लोगों को क्यों भेज दिया गया।
विज्ञापन

श्री अंबिका यादव इंटर कालेज बौरी बोर्ड द्वारा प्रकाशित केंद्र की सूची में अंकित था परंतु जिला समिति ने एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर इसे सूची से बाहर कर दिया। यह विद्यालय कई वर्षों से परीक्षा केंद्र बनता आया है। प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने कहा कि इतनी दूर परीक्षा केंद्र बना दिए जाने से वहां आने-जाने में काफी परेशानी होगी। अधिक समय भी लगेगा जिसका असर तैयारी पर भी पड़ेगा। इस मामले में प्रबंधक ने बताया कि विद्यालय को बिना किसी साक्ष्य दिए केंद्र की सूची को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

विद्यालय में इंटर की 90 तथा हाईस्कूल के 70 संस्थागत छात्रों को 40 किलोमीटर दूर भेजा गया है। इससे काफी परेशानी होगी। फिर से विचार करते हुए परीक्षा केंद्र संशोधित किया जा सकता है। प्रदर्शन करने वाली छात्राओं में निशा यादव, प्रियंका यादव, नीलू जायसवाल, अंजू यादव, सुनीता बिंद, गुड़िया पासवान, निकिता जायसवाल, मोनी ठाकुर, संगीता कुमारी, अंजली कुशवाहा, रंजना यादव, रीमा यादव, प्रियंका यादव, सिम्मी जायसवाल, अनुपम कुमारी, शिवानी विश्वकर्मा, सुनीता बिंद, अर्चना यादव, आरती यादव, रेनू , सीता कुशवाहा, काजल जायसवाल, आरती यादव, रंजना यादव, अराधना यादव, सरिता यादव, पूजा राजभर आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed