फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   GAZIPUR

मनीष मिस्टर गाजीपुर और दिलीप कुशवाहा बने मिस्टर मसलमैन

Mon, 02 Dec 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
GAZIPUR
गाजीपुर। डिस्ट्रिक्ट बाडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओर से माउंट लिट्राजी स्कूल में रविवार की शाम मिस्टर गाजीपुर बाडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जगहों से आए बाडी बिल्डरों ने शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शहर के मिश्र बाजार निवासी मनीष टीवीएस मिस्टर गाजीपुर 2019 तथा मिस्टर मसलमैन 2019 के खिताब पर सैदपुर के दिलीप कुशवाहा ने कब्जा जमाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका उत्तर प्रदेश बाडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वास राव, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनय पांडेय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के स्पोर्ट्स आफीसर डा. दिनेश सिंह एवं डा. जयप्रकाश ने निभाई। इस अवसर पर संजीव सिंह बाबी, राजा हुसैन, एनुल हक को फिटनेस आईकान अवार्ड से नवाजा गया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरविंद शर्मा, अमित राय एवं 1962 में गाजीपुर में पहला जिम स्थापित करने वाले मुहम्मद ताहिर को भी सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के उप सचिव डा. विलोक सिंह ने मिस्टर गाजीपुर को चेक प्रदान किया। शमशेर खां एवं सरवर डैजी ने स्टेज मार्शल का कार्य किया। मुहम्मद एकलाख खान, अमित सैनी ने तकनीकी सहायता प्रदान की। इस अवसर पर एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक डा. राजकुमार चौबे, संरक्षक राजन सिंह, मोहित श्रीवास्तव, आमिर अली, शोभित जायसवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed