{"_id":"a2dfcbf547d43ab2491ff83eedcb85f5","slug":"gas-leak-in-the-house-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में गैस रिसाव से आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में गैस रिसाव से आग
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Sat, 21 Nov 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलेंडर से गैस रिसाव के चलते घर में लगी आग से गृहस्थी का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की यह घटना शनिवार की सुबह सुहवल निवासी नंदलाल गुप्ता के घर हुई। संयोग ही था कि सिलेंडर फटने के पहले आग बुझा ली गई अन्यथा बड़ी घटना हो जाती।
सुहवल निवासी निवासी नंदलाल गुप्ता की बेटी की विदाई होने वाली है। इसके लिए शनिवार की सुबह मिठाई बनाई जाने की तैयारी चल रही थी। सारी तैयारी करने के बाद मिठाई बनाने के लिए नंदलाल गुप्ता के भाई सुरेश गुप्ता ने चूल्हा जलाने का प्रयास किया। सिलेंडर के रेगुलेटर की नाब खोलने के बाद सुरेश ने चूल्हा जलाने के लिए जैसे माचिस जलाई कि अचानक तेज आवाज के साथ आग की लपटे उठने लगीं।
यह देख सुरेश घबरा गए। उन्होंने तत्काल घर में मौजूद सभी सदस्यों को बगल के छत के सहारे सुरक्षित निकाल कर बाहर किया। खुद भी भाग कर जान बचाई। आग की जद में आने से मकान में मौजूद सामान जलने लगे। सूचना देने के दो घंटे बाद अग्निशमन दल के पहुंचने पर ग्रामीण भड़क गए और फायरकर्मियों को वापस जाने की बात कहने लगे। घटनास्थल से दो सौ मीटर पहले रास्ता संकरा होने के कारण दमकल की गाड़ी नहीं जा पाई। इसको लेकर फायर कर्मी परेशान रहे। आखिरकार किसी तरह फायरकर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया। तीन घंटे की लगातार मशक्कत के बाद 12 बजे आग पर काबू पाया जा सका।