फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gas cylinder loaded truck stuck in the drain, accident avoided

गैस सिलेंडर लदा ट्रक नाली में फंसा, हादसा होते-होते बचा

Sat, 08 Aug 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Gas cylinder loaded truck stuck in the drain, accident avoided
दुल्लहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर गांव के पास शनिवार को गैस सिलेंडर लदे ट्रक के अनियंत्रित होकर नाली में फंस जाने के कारण वाहन पलटने से बच गया और एक बड़ी घटना होने से बच गई। ट्रक धसने से मार्ग भी अवरुद्ध हो गया। धर्मागतपुर (चौबरा) स्थित एक गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लदा ट्रक जा रहा था। मुख्य मार्ग से उतरकर गांव जाने के लिए संपर्क मार्ग पर पहुंचने के कुछ दूरी पर चालक नियंत्रण खो बैठा जिससे ट्रक का अगला एवं पिछला पहिया नाले को तोड़ते हुए धंस गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ट्रक को पलटने से बचाने के लिए एक तरफ बल्लियां लगाकर उसे रोका गया। उसमें लदा सारा सिलेंडर उतारा गया। दोपहर बाद जेसीबी मंगाकर धंसे ट्रक को हटाया गया। ग्राम प्रधान मनीष यादव ने टूटी नाली को बनवाने का खर्च मांगा तो वाहन चालक एवं गैस एजेंसी मालिक दोनों मुकर गए। जबकि पांच माह पूर्व ही सरकारी नाली का निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed