{"_id":"6245ee3f0d8cfe07c01dad32","slug":"garbage-smoldering-on-the-side-of-the-road-poisonous-smoke-spewing-ghazipur-news-vns6459518191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के किनारे सुलगता कूड़ा, उगल रहा जहरीला धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के किनारे सुलगता कूड़ा, उगल रहा जहरीला धुआं
विज्ञापन
शहर के विभिन्न मुहल्लों से निकलने वाला कूड़ा इन दिनों जमानिया तिराहे से सुखदेवपुर चौराहा तक सड़क के दोनों तरफ डंप किया जा रहा है। यही नहीं उस ढेर में आग लगा देने से जहरीला धुआं पूरे दिन सुलगता रहता है। इस रास्ते से आने-जाने वालों के लिए यह धुआं दमघोंटू साबित हो रहा है। ऐसे में आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों में सांस संबंधित बीमारियों के बढ़ने का जहां खतरा बढ़ रहा है। वहीं खेतों में लगी सब्जी की फसल उड़ रही राख से नष्ट हो रही है। शिकायत के बावजूद कोई ठोस कदम तो नहीं उठाया जाता है। पानी डालकर सुलग रहे कूड़े की आग को बुझाकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, जबकि कूड़ा डंप करने और उसके निस्तारण को लेकर पालिका प्रशासन की ओर से तमाम दावा किया जाता है।
नगर के विभिन्न वार्डों से करीब 25 मीट्रिक टन कूड़ा प्रतिदिन निकलता है। डंप को लेकर जहां जंजीरपुर गांव के पास पालिका परिषद की ओर से भूमि खरीदने का दावा किया जाता है। वहीं छावनी लाइन में कूड़ा निस्तारण को लेकर मशीन स्थापित कराने की बात कही जाती है, लेकिन स्थिति तो यह है कूड़ा कलेक्शन के वाहनों से प्रतिदिन जमानिया तिराहा से सुखदेवपुर चौराहे तक जगह-जगह सड़क के किनारे कूड़ा डंप करने का काम किया जा रहा है। यही नहीं कूड़े के ढेर में आग लगा देने से वह कई दिनों तक सुलगता रहता है। ऐसे में उस इलाके में रहने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं जलने के बाद कूड़े की राख फसलों को नष्ट कर रही है। जबकि कई बार क्षेत्रीय लोगों ने शिकायत की, बावजूद इसके स्थिति जस की तस बनी हुई है।