फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Garbage processing plant could not be established even after 4 months of tender

टेंडर के 4 महीने बाद भी स्थापित नहीं हो सका कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट

Mon, 11 Apr 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Garbage processing plant could not be established even after 4 months of tender
गाजीपुर। नगर में स्थापित होने वाला ठोस अपशिष्ट निस्तारण प्रबंध प्लांट (कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट) अब तक स्थापित नहीं हो सका है। जबकि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हुए करीब चार माह हो चुके हैं। ऐसे में कूड़े-कचरे का अंबार शहर के विभिन्न जगहों पर लगा रहता है। जमानिया तिराहे से लेकर सुखदेवपुर चौराहे तक सड़क के दोनों तरफ और आदर्श बाजार के आगे कूड़ा डंप किया जा रहा है, जिसकी दुर्गंध से आवागमन करने वालों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका प्रशासन प्लांट स्थापित करने को लेकर जल्द काम शुरू करने का दावा कर रहा है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न मुहल्लों से प्रतिदिन प्रतिदिन 40 से 45 मीट्रिक टन कूड़ा-कचरा निकलता है। इसको गाजीपुर-करंडा मार्ग स्थित आदर्श बाजार के आगे भूमि खरीदकर डंप तो किया ही जा रहा है। वहीं जमानिया तिराहे से सुखदेवपुर चौराहे तक सड़क के दोनों तरफ करीब तीन से चार किमी के दायरे में कूड़ा डंप किया गया है। वर्तमान समय में इन दोनों जगहों की स्थिति यह है कि यहां कूड़े का पहाड़ सा बन गया है। तेज धूप और गर्मी के कारण एकत्र किए गए कूड़े की सड़न से उठने वाली दुर्गंध राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई ही है। यही नहीं आस-पास के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को संक्रामक रोग फैलने का भय बना रहता है। ऐसे में लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित कराने और वैज्ञानिक विधि से कचरे का निस्तारण कराने का दावा नगर पालिका की ओर से किया गया था, लेकिन चार माह बीत जाने के बाद भी प्लांट स्थापित कराने को लेकर कोई अब तक ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ऐसे में नगर पालिका प्रशासन का दावा हवा-हवाई साबित होता दिख रहा है।
विज्ञापन

पांच करोड़ की लागत से होना है स्थापित
गाजीपुर। नगर पालिका प्रशासन के मुताबिक कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइनिंग सर्विसेज जौनपुर को प्लांट स्थापित कराने की जिम्मेदारी दी गई है। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाले प्लांट के द्वारा वैज्ञानिक विधि से सॉलिड वेस्ट की रिसाइकलिंग कर प्लास्टिक, ईंट-पत्थर, धातु सहित अन्य फेंके गए सामानों को अलग-अलग करने के बाद उसे बहुपयोगी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर पूरी हो चुका है। चुनाव के चलते प्लांट स्थापित होने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी। अब जल्द ही प्लांट स्थापित हो जाएगा। इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गई है- लालचंद्र सरोज, ईओ नगर पालिका परिषद गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed