फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ganga's speed doubled, tomorrow mock drill will be held in five tehsils

Ghazipur News: गंगा के जलस्तर की रफ्तार बढ़ी, कल होगी मॉकड्रिल

Wed, 19 Jul 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Ganga's speed doubled, tomorrow mock drill will be held in five tehsils
दो 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ जल स्तर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। गंगा नदी का जल स्तर धीरे-धीरे चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ रहा है। मंगलवार की सुबह से गंगा नदी का जल स्तर दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ने लगा है। उधर, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश राज्य के 41 जनपदों का चयन किया है,जिसमें गाजीपुर जिला भी शामिल है। यहां 20 जुलाई को पांच तहसीलों में मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है।
आपदा विभाग की ओर से जनपद की पांच प्रभावित तहसील सदर, सैदपुर, जमानिया ,मुहम्मदाबाद, सेवराई का चयन किया गया। यहां बाढ़ पूर्व तैयारी के तहत मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन सुबह 9 बजे से आरंभ कर दिया जाएगा। इसके लिए जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट ईओसी को स्टेजिंग एरिया बनाया जाएगा।
विज्ञापन

आपदा विशेषज्ञ अशोक राय के मुताबिक 55.730 मीटर गंगा का जल स्तर पहुंच गया है,जो चेतावनी बिंदु से 5.82 मीटर दूर है। गंगा के बढ़ते जल स्तर पर प्रशासन की लगातार नजर है। रविवार तक जल स्तर स्थित था। लेकिन, सोमवार की सुबह 8 बजे से जल स्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने लगा है। एक दिन पहले गंगा का जल स्तर 55.510 मीटर था। लेकिन अगले ही दिन जल स्तर के बढ़ने की रफ्तार दो सेंटी मीटर प्रति घंटे हो गई। हालांकि 59.906 मीटर तक स्थिति सामान्य रहेगी। जबकि 61.550 मीटर जल स्तर चेतावनी बिंदु है और 63.105 मीटर पर खतरा बिंदु है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed