फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ganesh worship in gazipur

1008 लड्डुओं से सहस्त्रार्चन किया

Fri, 07 Aug 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
ganesh worship in gazipur
खानपुर। क्षेत्र के फरीदहां स्थित बिछुड़ननाथ मंदिर में आचार्य बालकृष्ण पाठक ने श्रीगणेश का एक हजार आठ लड्डुओं से सहस्त्रार्चन किया। इस दौरान आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आज के दिन सिद्धि योग के साथ शुक्रवार को शुभ संयोग भी पड़ रहा है। सिद्धि योग में गणेशजी की पूजा करने से कार्यों में आ रही सभी प्रकार की अड़चनें समाप्त होती है। अयोध्या में बन रहे प्रभु श्रीरामचंद्र के भव्य और दिव्य मंदिर निर्माण में कोई बाधा न आए इसलिए आज विघ्नहर्ता का एक हजार आठ लड्डुओं से पूजन किया गया। श्रद्धालुओं और रामभक्तों के लिए यह राम मंदिर हमेशा तरक्की एवं वैभव प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। गणेश पूजा के बाद सभी देवी-देवताओं को केसर, चंदन, लड्डू का भोग लगाकर पूजन किया गया। इस अवसर पर जोगेंदर सिंह, रामभद्र पाठक, शशिकांत पाठक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed