फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Freshly raised miscreants shot traders and looted 30 thousand cash

हौसले बुलंद बदमाशों ने व्यापारियों को गोली मारकर लूटा 30 हजार नकदी

Mon, 18 Jul 2022 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Freshly raised miscreants shot traders and looted 30 thousand cash
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर गांव स्थित आदर्श भारती इंटर कॉलेज के पास हौसला बुलंद बाइक सवार दो लुटेरों ने फायरिंग कर दो व्यापारियों से 30 हजार नकदी लूट ली। छर्रा लगने से दोनों व्यापारी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बिरनो सीएचसी पहुंचाया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले व्यापारी रितेश (22) और सुधीर (30) को अपाचे सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक करके धर्मागतपुर गांव स्थित आदर्श भारती इंटर कॉलेज के पास रोक लिया। इसके बाद लुटेरों ने कैश मांगना शुरू किया। व्यापारियों ने रुपये नहीं दिए तो फायरिंग कर 30 हजार नकदी लूटकर हरसरपुर होते हुए मरदह की तरफ फरार हो गए। मौके पर क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार वर्मा, थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा सहित पुलिस टीम पहुंच गई। घायल दोनों व्यापारियों को बिरनो सीएचसी केंद्र भेजा गया। पुलिस ने मरदह- बिरनो बॉर्डर पर जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला। व्यापारी रितेश और सुधीर दोनों मैजिक वाहन से मर्चेंट की दुकानों पर सामान देते थे। सोमवार को भी सामान देने के बाद तगादा वसूले थे। थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा ने बताया कि दोनों व्यापारियों को गोली तो नहीं लगी छर्रे लगे हैं। मौके पर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed