{"_id":"81ba746d8ee4b740139312ce04fb2427","slug":"free-dm-office-was-picketed-by-sktjnon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नि:शक्तजनों ने दिया डीएम कार्यालय पर धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नि:शक्तजनों ने दिया डीएम कार्यालय पर धरना
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Wed, 15 Jul 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास, टॉयलेट समेत अन्य योजनाओं का लाभ पाने के लिए बड़ी संख्या में नि:शक्तजनों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय के परिसर में धरना दिया। इस दौरान कुल 39 मामले सूचीबद्ध किए गए। जनता दर्शन के प्रभारी अतिरिक्त
मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश मिश्रा को पत्रक सौंपा गया। इस संबंध में उन्होंने सीडीओ को पत्र लिखा। माह के प्रत्येक बुधवार को नि:शक्तों और दृष्टिहीनों की समस्याएं सुनने की व्यवस्था है। इसको लेकर सक्रिय नि:शक्त अपने अधिकार के लिए
बुधवार को जुटने लगे हैं। जनता दर्शन एवं धरना के दौरान जिला पंचायत सदस्य ब्रजभूषण दूबे ने पिछले चार बुधवार को नि:शक्तों को मौलिक सुविधाएं देने संबंधी दिए गए कुल 111 प्रार्थना पत्रों की प्रगति के बारे में पूछा। जनता दर्शन के
विज्ञापन
प्रभारी ने बताया कि मामलों में मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखा गया है। ढढ़नी रणवीर राय की दृष्टिहीन गीता ने कहा कि उसके मां बाप नहीं हैं। वह भाई की झोपड़ी में रहती है। भाई मजदूरी करता है। कहा कि समग्र विकास
इंडिया के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने श्रमदान से शौचालय बनवा दिया। अब उसने प्रशासन से आवास की मांग की है। सरायगोकुल के रामवृक्ष, उनकी पत्नी देवारी, सुल्तानपुर दुल्लहपुर की प्रियंका देवी, रेनू, प्रकाश चन्द्र गुप्ता, आरती,
संगीता, जवाहिर राम, अमरनाथ, दुर्गेश यादव, मुकेश, श्याम सुन्दर, मकसूद आलम, राम बदन आदि नि:शक्तजनों ने गुहार लगाई। इस मौके पर जावेद अहमद, अनूप मिश्रा, छात्रनेता नीरज, राम प्रवेश यादव, सर्व समाज विकास मंच के
राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश राम, राम विजय यादव, चंदन पांडेय, मनोज तिवारी, श्यामलाल यादव, नागेन्द्र, हनुमान बिंद, विजय तिवारी, राम दास कुशवाहा, सुरेन्द्र राम, अनीता पासवान, सर्वेश, सौदागर यादव, जावेद अहमद आदि मौजूद रहे।