फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Free distribution of food grains up to 31

खाद्यान्न का नि:शुल्क वितरण 31 तक

Thu, 20 May 2021 09:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Free distribution of food grains up to 31
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत पांच किग्रा खाद्यान्न (तीन किग्रा गेहूं एवं दो किग्रा चावल) प्रति व्यक्ति प्रतिमाह नि:शुल्क वितरण किया जाना है। जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु ने बताया कि वर्तमान में प्रचलित अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी योजना के कार्डों पर प्रति यूनिट पांच किग्रा खाद्यान्न का नि:शुल्क वितरण 20 से 31 मई के बीच संबंधित उचित दर विक्रेताओं द्वारा पूर्वान्ह छह बजे से रात नौ बजे तक ई-पॉस मशीन से आथेंटिकेशन के माध्यम से किया जाएगा। बताया कि तकनीकी कारणों से जिन कार्ड धारकों का माह की 30 तारीख तक आथेंटिकेशन नहीं हो पाएगा, वह 31 मई को अपने उचित दर विक्रेता से आधारकार्ड-निर्वाचन कार्ड या अन्य कोई मान्य अभिलेख और मोबाइल नंबर दर्ज कराकर मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से नि:शुल्क खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं। राशन कार्ड धारकों को पोर्टेबिलिटी के अंतर्गत खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा 29 से 31 मई के बीच अनुमन्य रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed