फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fourteen huts burned to ashes by fire in ghazipur

आग से चौदह झोपडियां जल कर राख

Fri, 17 Apr 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Fourteen huts burned to ashes by fire in ghazipur
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के मतसा गांव के बाड़ में शुक्रवार की सुबह आग लगने से चौदह झोपड़ियां जलकर राख हो गई। आग में झोपड़ी में रखे घरेलू सारा सामान के साथ हजारों रुपये नगदी और आभूषण भी जल गए।
विज्ञापन

मतसा गांव के बाड़ में सुबह लोगों ने सुबरन यादव की झोपड़ी से एकाएक धुंआ उठता दिखाई दिया। लोग कुछ समझ पाते झोपड़ी धू -धू कर जलने लगी। देखते ही देाखते आग की लपटें पास के झोपड़ियों को भी जद में ले लिया। आग से पूरी बस्ती जलने लगी। आग की लपटें देख आसपास के लोग दौड़कर आग बुझाने में जुट गए। लोगों ने इसकी सूचना फायर स्टेशन को दी। मौके पर पहुंचकर लोगों के साथ फायवर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी में सुबरन यादव की चार झोपड़ी के साथ 20,000 नगदी और सारा सामान राख हो गया। कमलेश यादव की एक झोपड़ी भी जलकर नष्ट हो गई। जिसमें हजारों का अनाज रखा हुआ था। विनोद यादव की तीन झोपड़ी के साथ अनाज। रामदुलार यादव की दो झपड़ी अनाज समेत पूरा समान। रामविलास की दो झोपड़ी और मनोज यादव की दो झोपड़ी के साथ झोपड़ी के अंदर रखा अनाज और सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुँचकर पीड़ितों को ढांढस बधाए और हर तरह की मदद का आश्वासन भी दिया। आग की सूचना पाकर लेखपाल रामइकबाल मौके पर पहुँचकर आगजनी से क्षति की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed