फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four stolen bikes recovered, one thief arrested

चोरी की चार बाइक बरामद, एक चोर गिरफ्तार

Thu, 23 Sep 2021 06:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
Four stolen bikes recovered, one thief arrested
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के असैचंदपुर गांव स्थित तिराहा के पास बृहस्पतिवार की भोर में चोरी की चार बाइक बरामद करने के साथ एक आरोपी को धर-दबोचा। जबकि तीन पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पूछताछ के बाद पकड़े गए आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया। अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस टीम भोर में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान चौकी इंचार्ज अमित कुमार पांडेय को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी की बाइक के साथ असैचंदपुर गांव स्थित मार्ग से होकर गुजरने वाले हैं। सूचना पर सक्रिय पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो बाइक खड़ा कर सभी भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने एक को दौड़ा कर पकड़ लिया। जबकि तीन भाग निकले। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक चोर चंदौली जनपद के सैय्यदराजा थाना स्थित मझुई गांव निवासी रवि प्रकाश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि फरार तीन अन्य चोरों की तलाश की जा रही है। साथ ही चोरी के चार वाहन भी बरामद किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed