फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four robbers with five robbed bikes

लूट की पांच बाइकों के साथ चार लुटेरे गिरफ्तार

Sun, 28 Jun 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Four robbers with five robbed bikes
दुल्लहपुर। थाने की पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से लूट की पांच बाइकों के साथ चार अंतरजनपदीय वाहन लुटेरों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान किया है। उनके पास से तमंचा और कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है। इसका खुलासा क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा राजीव द्विवेदी ने रविवार को किया।
विज्ञापन

दुल्लहपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह तथा एसओजी टीम के प्रभारी श्याम जी यादव पुलिस कर्मियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी शनिवार को देर रात जलालाबाद अंतर्गत शहीद वीर अब्दुल हमीद चौक पर जखनियां से अमारी होते हुए जलालाबाद मार्ग से दो बाइक पर चार अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य तेज गति से पहुंचे। पुलिस ने उनको रुकने का इशारा किया, तो वह जलालाबाद -मरदह मार्ग की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें बड़ा मियना गांव के पास रामबली चौहान इंटर कॉलेज के सामने चारो तरफ से घेर लिया। सभी को गिरफ्तार करने के बाद उनसे सख्ती से पूछताछ की गई। उन लोगेें ने अपना नाम जयहिंद यादव उर्फ आदित्य निवासी अलीपुर मदरा थाना भुड़कुड़ा बताया। इसी क्रम में नीरज यादव गांव रामबन थाना भुड़कुड़ा, गुलाब यादव निवासी अलीपुर मदरा थाना भुड़कुड़ा तथा बिलाल अहमद घुरहां बंधा कोडरी थाना मरदह से सख्ती से पूछताछ करने के बाद पांच लूट की बाइक बरामद की गई। उनके साथी जय हिंद यादव के पास से एक तमंचा, दो कारतूस भी बरामद किया गया।
विज्ञापन

उसकी निशानदेही पर गिरोह का मुख्य सरगना मऊ के कोपागंज निवासी चंद्रप्रकाश यादव तथा राजू यादव की तलाश की जा रही है। भुड़कुड़ा पुलिस उपाधीक्षक राजीव द्विवेदी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि अंतर्जनपदीय वाहन चोरों के खिलाफ गाजीपुर और मऊ में दर्जनों मुकदमें लूट के दर्ज हैं। इनके पास से पांच बाइक और एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किए गए हैं। इसमें तीन बाइक गाजीपुर कोतवाली थाने से लूटी गई है। जबकि एक भुड़कुड़ा से चोरी गई थी। इसके अलावा गिरोह के सरगनाओं को सरगर्मी से तलाश की जा रही है। यथाशीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। वाहन चोरों को गिरफ्तार करने वाले टीम में एसओ जितेंद्र बहादुर सिंह, एसओजी प्रभारी श्याम जी यादव, उप निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ,कांस्टेबल रंजीत सिंह, आशुतोष पटेल, विनय कुमार, संदीप पांडेय, राजेश कुमार आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed