फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four injured in a road accident

सड़क हादसे में शिक्षक समेत चार घायल

Wed, 21 Jan 2015 11:39 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 21 Jan 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Four injured in a road accident
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के औडि़हार के पास बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे
विज्ञापन
बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे में वाराणसी के करौंदी स्थित आईटीआई के अध्यापक सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार एक निजी चिकित्सालय में कराया गया।


बलिया में नगवां निवासी दिनेश मिश्रा वाराणसी के करौंदी आईटीआई में अध्यापक हैं। वह बुधवार की दोपहर परिवार के साथ एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए परिवार सहित बलिया जा रहे थे। औडि़हार के पास कार के सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया।

उसे बचाने में चालक संतुलन खो बैठा और अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार में सवार शिक्षक दिनेश मिश्रा, उनकी पत्नी सीमा मिश्रा, पुत्री दिव्यांशी तथा चालक मोहित घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दुर्घटना में घायल लोगों को बाहर निकाला।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद शिक्षक परिवार सहित बलिया चले गए । 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed