{"_id":"629ced0729507902e622c515","slug":"four-including-dios-booked-for-grabbing-seven-crores-ghazipur-news-vns6573762121","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस सहित चार पर सात करोड़ हड़पने का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस सहित चार पर सात करोड़ हड़पने का मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी राय और उनकी पत्नी शशि राय सहित चार लोगों पर लखनऊ के महानगर थाने में मुकदमा किया गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उससे रियल स्टेट कंपनी में साझीदार बनाने के नाम पर सात करोड़ रुपये हड़प लिया गया। बाद में पैसे को लेकर टालमटोल किया जाने लगा और धमकी दी जाने लगी। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
प्रभारी निरीक्षक महानगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, निशातगंज पेपर मिल में दीपक राय परिवार सहित रहते हैं। दीपक ने थाने में तहरीर दी जिसके आधार पर गाजीपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक ओम प्रकाश राय, उनकी पत्नी शशि राय, प्रवीण राय उर्फ सोनू और विनय राय बंटी के खिलाफ साजिश रचने, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने धमकी देने को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित के मुताबिक उनकी पैतृक जमीन सुल्तानपुर रोड स्थित बगियामऊ में थी जिसे उनके बाबा ने अंसल के हाथों बेचा था। इसके बदले अंसल ने 7.50 करोड़ रुपये दिए थे। इसी बीच उनकी मुलाकात मऊ के दोहरीघाट स्थित ठाकुर गांव निवासी प्रवीण कुमार राय से हुई।
प्रवीण ने अपने बड़े भाई विनय कुमार उर्फ बंटी राय का परिचय किसान मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में कराया। कहा कि उनकी शासन एवं प्रशासन में अच्छी पकड़ है।बाराबंकी में एक बड़ी साइट है। इसलिए अधिक रुपये की आवश्यकता है। प्रवीण कुमार राय से इस बाबत कई बार हमारे पास आकर अपने बड़े भाई के साथ बात किया तो हमने उनसे निवेश और कंपनी के बारे में पूछताछ की। तो बताया गया कि कंपनी के प्रमुख व्यक्ति ओपी राय जी है। जो कि वर्तमान समय में मुख्य विद्यालय निरीक्षण डीआईओएस गाजीपुर के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि चारों ने मिलकर रुपये को मनमाने तरीके से खर्च किया। जब रुपए खर्च करने के संबंध में पूछताछ की जाती तो प्रवीण और उसके बड़े भाई विनय और बंटी की दखल शुरू हो गई लगातार धमकियां दिए जाने लगी। विरोध करने पर अभद्रता भी की जाने लगी थी। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी राय ने सभी आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि इस मामले से मेरा लेना-देना नहीं है। दो लोगों के झगड़े में मुझे घसीटा जा रहा है। मुझे बदनाम करने वाले रिश्तेदार ही हैं। उन पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करेंगे।