फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four fasting in custody, released on bond

चार अनशनकारी हिरासत में, मुचलके पर छूटे

Tue, 18 Jan 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Four fasting in custody, released on bond
गहमर स्टेशन पर ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर चल रहे अनशन के चौथे दिन मंगलवार को एसडीएम ने जूस पिलाकर अनशनकारियों का अनशन तोड़वाया। इससे पहले आचार संहिता और कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन में 40 आंदोलनकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इनमें चार अनशनकारियों को हिरासत में लिया गया जिन्हें बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

गहमर में विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर संयुक्त संगठनों के नेतृत्व में आंदोलन चल रहा था। बीते शनिवार से आंदोलनकारियों ने अपनी आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से आमरण अनशन शुरू कर दिया था। सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों के द्वारा मशाल जुलूस निकालने को लेकर हरकत में आई जिला प्रशासन ने देर रात पुलिस बल के साथ चार अनशनकारियों को हिरासत में ले लिया। जिलाधिकारी से हुई वार्ता के क्रम में तत्काल दो ट्रेनों के ठहराव कराने के लिए जिलाधिकारी द्वारा डीआरएम से वार्ता कर आश्वासन दिया गया। हिरासत में लिए गए आंदोलनकारियों को आदर्श आचार संहिता के तहत शांति भंग और कोविड-19 नियमों के उल्लंघन के मामले में चालान किया गया। निजी मुचलके पर छुटे अनशनकारियों को एसडीएम ने जूस पिलाकर सभी अनशनकारियों का अनशन तोड़वाया।इस मौके पर अखंड प्रताप सिंह, दुर्गा चौरसिया, मारकंडेय सिंह, कुणाल सिंह, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed