{"_id":"59d27bf64f1c1ba1538b53bb","slug":"four-brothers-got-out-of-their-arms","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहें पसार कर चारों भाई मिले गले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहें पसार कर चारों भाई मिले गले
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
के बीच मेला की चंचलता रात करीब साढ़े 12 बजे शांत हो गई, जब चारों भाइयों का मिलन हुआ। जैसे-जैसे रात होती गई, वैसे-वैसे भरत मिलाप देखने के लिए श्रद्धालुओं के पांव भी सकलेनाबाद मुहल्ले के लिए बढ़ते गए। आठ बजते-बजते मेला स्थल पूरी तरह लोगों से पट गया। रात साढ़े 12 बजे जैसे ही लोगों के कानों में बाजा आवाज पहुंची और भगवान राम रथ पर आते दिखाई दिए, लोग खुशी झूम उठे। भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान जैसे ही रथ से उतरकर मंच पर पहुंचे, मानों मेले की चंचलता पूरी तरह से शांत हो गई, जो जहां था वहीं रुक गया। सबकी निगाहे चारों भाइयों पर पूरी तरह से टिक गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दीनानाथ गुप्ता, ओमप्रकाश तिवारी, लवकुमार त्रिवेदी, बीरेश राम वर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन