{"_id":"33b2385e31ea456575479f29ac5e9d33","slug":"foundation-of-electrical-substation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sat, 21 Mar 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया में पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने शनिवार को सब्बलपुर कला
विज्ञापन
रामलीला मैदान के पास 33/11 विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास किया। साथ ही
क्षेत्र में एक करोड़ की लागत से पुलिया, साइफन आदि के कार्यों का लोकार्पण
भी किया। साथ ही क्षेत्र में एक करोड़ से अधिक कार्यों का लोकार्पण भी
किया। आने वाले समय में जनता को इससे काफी सहूलियत मिलेगी।
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि उपकेंद्र के निर्माण से लोगों को अघोषित कटौती से मुक्ति मिल जाएगी। इस क्षेत्र के लिए बिजली सबस्टेशन बहुत बड़ी चुनौती थी। लेकिन सपा सरकार ने यह सपना साकार कर दिया। बगैर सपा सरकार के सब्बलपुर में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण संभव नहीं था, क्योंकि ताड़ीघाट व जमानिया के बीच आज तक एक भी उपकेंद्र नहीं बना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दिवाकर दुबे तथा संचालन सच्चिदानंद दूबे ने किया। इस अवसर पर धनंजय उपाध्याय, ग्राम प्रधान रमेश दूबे, दयाशंकर यादव, रणजीत यादव, बिहारी यादव बसंत यादव, सियाराम यादव उपस्थित रहे। शिलान्यास का पूजन कार्य चंद्रशेखर चौबे ने कराया। वहीं शिलान्यास के बाद पर्यटनमंत्री क्षेत्र के बरुईन गांव भी गए। यहां उन्होंने चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल से निकली मुख्य नहर पर पुलिया व साइफन, बरूईन अस्पताल के पास पुलिया, चंदौली जिले के जलालपुर संपर्क मार्ग पर एक पुलिया, नई बाजार मोड़ के पास साइफन का भी लोकार्पण किया।
पुलिया की अनुमानित लागत 17 लाख रुपये तथा साइफन की लागत 15 लाख है। इस दौरान पर्यटन मंत्री ने कहा कि विकास के लिए सभी संभव कार्य करूंगा। गरीब, किसान का बेटा हूं और हमेशा उनके लिए कार्य करता रहूंगा। इस दौरान ब्लाक प्रमुख बलवंत सिंह, मन्नू सिंह, सतीश राय, शिवजी सिंह, पिंटु सिंह, मनोज पांडेय, देवेंद्र यादव, संसार सिंह, राजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र पांडेय, संजय शर्मा, रमेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, दीपक पांडेय, प्रभाकर सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दारोगा सिंह तथा संचालन प्रमोद सिंह ने किया।