फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Former SP's city president dies from Corona in Ghazipur

Corona In Ghazipur: सपा नेता समेत कोरोना से दो की मौत, दो बैंक कर्मियों सहित 24 और मिले संक्रमित

Sun, 02 Aug 2020 09:42 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 02 Aug 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Former SP's city president dies from Corona in Ghazipur
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

गाजीपुर में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सपा नेता समेत दो की मौत हो गई और दो बैंक कर्मियों समेत 24 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। मेडिकल टीम लक्षण रहित मरीजों को चिन्हित करने में जुटी हुई है। ऐसे में अब कोरोना संक्रमितों 1237 हो गई है। जबकि 560 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं 11 की मौत हो चुकी है। जबकि संक्रमितों का आंकड़ा 666 पहुंच गया है।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के नेता की शनिवार देर रात्रि को कोरोना से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन से उनकी तबीयत खराब थी। वह गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें मऊ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें वाराणसी स्थित निजी अस्पताल लेकर गए थे। वहां निजी लैब में 30 जुलाई को कोरोना की जांच हुई थी।
विज्ञापन


एक अगस्त की उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। वहीं खानपुर थाना क्षेत्र में रामपुर गांव के संक्रमित पूर्व प्रधान की वाराणसी स्थित कबीर चौरा अस्पताल में मौत हो गई। अब जनपद में कोरोना से मौत का आंकड़ा 12 हो चुका है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर करीना के नोडल प्रभारी डॉक्टर प्रकाश पांडेय ने बताया सुबह उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इन्हें होम आइसोलेट रहने के लिए कहा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Former SP's city president dies from Corona in Ghazipur
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इलाके को सैनिटाइज करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

आज मिले संक्रमितों में रेवतीपुर के नसीरपुर एक, शहर के बंशीबाजार एक, विवेकानंद कॉलोनी एक, सिविल कोर्ट सदर एक, भांवरकोल एक, मुहम्मदाबाद के एसबीआई शाखा के दो, सोनवल के एक, पुलिस लाइन एक, रामपुर के एक, राजेंद्रपुर शहरी एक, सीएचसी भदौरा के चार, गोरा बाजार एक, करहियां एक, फुल्लनपुर दो, रेवतीपुर एक, सोनबरसा एक, सादात यूबीआई का एक कर्मचारी, नगर के सिद्देश्वर नगर कॉलोनी एक संक्रमित मरीज मिला है।

लगातार कोरोना के बढ़ रहे मरीजों से जहां जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। वहीं करीब पांच दिन बाद संक्रमितों की संख्या कम होने से मेडिकल टीम ने राहत की सांस भी ली है। अब स्वास्थ्य विभाग की सर्वे टीम इन संक्रमितों के संपर्क में आए संदिग्धों को चिन्हित करने में जुटी हुई है, जिससे उनकी जांच कराकर कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।

नोडल एसीएमओ डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि 24 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें लक्षण रहित मरीजों की सूची तैयार की जा रही है, जिससे इन्हें होम आइसोलेट किया जा सके। साथ ही लक्षण वाले मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed