{"_id":"61f816b07b83840c6e361ec1","slug":"former-minister-om-prakash-singh-got-bail-in-the-audio-viral-case-said-bjp-crushed-in-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने आडियो वायरल मामले में कराई जमानत, बोले- भाजपा सत्ता के मद में चूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने आडियो वायरल मामले में कराई जमानत, बोले- भाजपा सत्ता के मद में चूर
Mon, 31 Jan 2022 10:34 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:34 PM IST
सार
पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि भाजपा नेता आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह जमानत मिलने के बाद अपने समर्थको संग बाहर आते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मंत्री और जमानिया विधानसभा से सपा प्रत्याशी ओम प्रकाश सिंह ने ऑडियो वायरल प्रकरण में मुकदमा दर्ज होने के बाद सोमवार को सीजेएम कोर्ट से जमानत करा ली। बड़ी बाग स्थित अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता फेक आईडी बनाकर मुसलमानों को अनाप-शनाप कहता था।
विज्ञापन
इसको लेकर मेरे पास लोग आए तो मैंने उस मामले में उससे बात की। उसमें धमकी देने जैसी कोई बात नहीं है। उनका कहना है कि आडियो में ऐसी कोई बात नहीं कही गई जिससे आचार-संहिता का उल्लंघन होता हो। बल्कि भाजपा नेता आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सत्ता के मद में चूर है। उसे लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है। इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन